India Budget 2025-26 Explained in Hindi : 4 Engines, Income Tax Changes & Sector Allocation

केन्द्रीय बजट 2025-26

लक्ष्य: “सबका विकास” और विकसित भारत की ओर एक कदम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्तीय खाके का संपूर्ण विश्लेषण।
नए टैक्स स्लैब, सरकारी खर्च और विकास के 4 इंजनों की विस्तृत जानकारी।


read in English

India Budget 2025-26 Explained in English : Income Tax Rates, Schemes & Sector Allocations

केन्द्रीय बजट : 2025-26

प्रस्तुतकर्ता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (1 फरवरी, 2025)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2025 को केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। जिसमें विकास के चार इंजनों को रेखांकित किया गया है।

🚂 विकास के 4 इंजन

  1. कृषि
  2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME)
  3. निवेश
  4. निर्यात
थीम: “सबका विकास”

🇮🇳 विकसित भारत के व्यापक सिद्धांत

  • गरीबी से मुक्ति।
  • शत-प्रतिशत अच्छे स्तर की स्कूली शिक्षा।
  • बेहतरीन, सस्ती और सर्वसुलभ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच।
  • शत-प्रतिशत कुशल कामगार के साथ सार्थक रोजगार।
  • आर्थिक गतिविधियों में सत्तर प्रतिशत महिलाएँ।
  • हमारे देश को ‘फूड बास्केट ऑफ द वर्ल्ड’ बनाने वाले किसान।
पहला इंजन : कृषि
  • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: इसके अंतर्गत कम कृषि उत्पादकता वाले 100 जिलों को शामिल किया गया है, जिससे 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
  • दलहनों में आत्मनिर्भरता: सरकार तूर, उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान के साथ दालों में आत्मनिर्भरता के लिये एक छह वर्षीय अभियान का शुभारंभ करेगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की बढ़ी हुई सीमा: 7.7 करोड़ किसानों के लिये ऋण की सीमा को सुविधाजनक बनाने के लिये इसे 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है।
  • उच्च उपज देने वाले बीजों पर राष्ट्रीय मिशन: अनुसंधान को मजबूत करना, 100 से अधिक उच्च उपज देने वाली और कीट प्रतिरोधी बीज किस्मों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

📊 बजट अनुमान : 2025-26

(₹ करोड़ में)

विवरण 2023-24
(वास्तविक)
2024-25
(बजट अनुमान)
2024-25
(संशोधित)
2025-26
(बजट अनुमान)
राजस्व प्राप्तियां 27,29,036 31,29,200 30,87,960 34,20,409
पूंजी प्राप्तियां 17,14,411 16,91,312 16,28,527 16,44,936
कुल प्राप्तियां 44,43,447 48,20,512 47,16,487 50,65,345
कुल व्यय 44,43,447 48,20,512 47,16,487 50,65,345
प्रभावी पूंजीगत व्यय 12,53,111 15,01,889 13,18,320 15,48,282
राजस्व घाटा 7,65,216 5,80,201 6,10,098 5,23,846
प्रभावी राजस्व घाटा 4,61,300 1,89,423 3,10,207 96,654
राजकोषीय घाटा 16,54,643 16,13,312 15,69,527 15,68,936
प्राथमिक घाटा 5,90,771 4,50,372 4,31,587 2,92,598

केन्द्रीय राजस्व एवं व्यय

रुपया आता है (प्रति ₹)
  • उधार और अन्य देयताएं 24 पैसे
  • आय कर 22 पैसे
  • GST और अन्य कर 18 पैसे
  • निगम कर 17 पैसे
  • कर-भिन्न प्राप्तियां 9 पैसे
  • केन्द्रीय उत्पाद-शुल्क 5 पैसे
  • सीमा शुल्क 4 पैसे
  • ऋण-भिन्न पूंजी प्राप्तियां 1 पैसे
रुपया जाता है (प्रति ₹)
  • करों/शुल्कों में राज्यों का हिस्सा 22 पैसे
  • ब्याज अदायगी 20 पैसे
  • केन्द्रीय क्षेत्र की योजनाएं 16 पैसे
  • रक्षा 8 पैसे
  • केन्द्रीय प्रायोजित योजनाएं 8 पैसे
  • वित्त आयोग व अन्य अंतरण 8 पैसे
  • आर्थिक सहायता 6 पैसे
  • पेंशन 4 पैसे
  • अन्य व्यय 8 पैसे

कैसे खर्च होगा केंद्र सरकार का पैसा?

कुल: ₹ 50,65,345 करोड़
ब्याज 12,76,338
परिवहन 5,48,649
रक्षा 4,91,732
प्रमुख सब्सिडी 3,83,407
पेंशन 2,76,618
ग्रामीण विकास 2,66,817
गृह (संघ राज्य क्षेत्र सहित) 2,33,211
कर प्रशासन 1,86,632
कृषि और संबद्ध कार्यकलाप 1,71,437
शिक्षा 1,28,650
स्वास्थ्य 98,311
शहरी विकास 96,777
आईटी और दूरसंचार 95,298
ऊर्जा 81,174
वाणिज्य और उद्योग 65,553
वित्त 62,924
सामाजिक कल्याण 60,052
वैज्ञानिक विभाग 55,679
विदेश मामले 20,517
पूर्वोत्तर का विकास 5,915
अन्य 4,82,653

नई कर व्यवस्था में संशोधित टैक्स संरचना

आय सीमा टैक्स दर
0 – 4 लाख रुपये शून्य
4 – 8 लाख रुपये 5 प्रतिशत
8 – 12 लाख रुपये 10 प्रतिशत
12 – 16 लाख रुपये 15 प्रतिशत
16 – 20 लाख रुपये 20 प्रतिशत
20 – 24 लाख रुपये 25 प्रतिशत
24 लाख रुपये से अधिक 30 प्रतिशत

Central Govt Expenditure: Percentage Share

Total Budget: ₹ 50,65,345 Crore

Sector Amount (₹ Cr) Share (%)
Interest Payments 12,76,338 25.20%
Transport 5,48,649 10.83%
Defense 4,91,732 9.71%
Other 4,82,653 9.53%
Major Subsidies 3,83,407 7.57%
Pension 2,76,618 5.46%
Rural Development 2,66,817 5.27%
Home (Inc. UTs) 2,33,211 4.60%
Tax Administration 1,86,632 3.68%
Agriculture & Allied 1,71,437 3.38%
Education 1,28,650 2.54%
Health 98,311 1.94%
Urban Development 96,777 1.91%
IT & Telecom 95,298 1.88%
Energy 81,174 1.60%
Commerce & Industry 65,553 1.29%
Finance 62,924 1.24%
Social Welfare 60,052 1.19%
Scientific Depts 55,679 1.10%
Foreign Affairs 20,517 0.41%
Development of NE 5,915 0.12%
Note: Percentages are rounded to two decimal places.

aslo read

Current Affairs up to 1 January 2026 in English for all Exam : परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Current Affairs up to 1 January 2026 in Hindi for all Exam : परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Last Six months Current Affairs for SSC, Railway And All Exam : last 6 month current affairs one liner and mcq format : Download PDF of last six month current Affairs

India Budget 2025-26 Explained in English : Income Tax Rates, Schemes & Sector Allocations

Disclaimer: LatestJob.News provides Government Job Alerts, Admit Card Details, and Result Updates based on information collected from official websites, recruitment boards, and other public sources. We are not a government organization and we do not guarantee that all information is always accurate or updated. Candidates must verify all details from the official website or authority before applying for any recruitment. LatestJob.News is not responsible for any losses caused due to incorrect, outdated, or missing information.
Scroll to Top